BGT Ind vs Aus 2024-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का शानदार आगाज हो गया है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दो सिक्स लगाने के साथ ही दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक साल में टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड 10 साल तक कायम रहा था।
पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने बिना तेजी दिखाए शानदार खेल दिखाया। 7 चौचों और 2 छक्कों की मदद से 193 गेंदों पर 90 रन बनाकर नाबाद है। जायसवाल ने क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज औऱ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के नाम था।
साल 2014 में बनाया था रिकॉर्ड
दरअसल, साल 2014 में ब्रेंडन मैकुलम ने एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 33 सिक्स लगाने का कारनामा किया था। यह रिकॉर्ड 10 सालों तक बरकरार रहा। अब इस रिकॉर्ड को भारत के युवा बल्लेबाज ने तोड़ दिया है। जायसवाल इंग्लैंड के टेस्ट टीम के हेड कोच से आगे निकल गए हैं। जायसवाल 2024 में टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में अभी तक 34 सिक्स लगा चुके हैं।
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज…
सिक्स बल्लेबाज साल
34* यशस्वी जयसवाल 2024
33 ब्रेंडन मैकुलम 2014
26 बेन स्टोक्स 2022
22 एडम गिलक्रिस्ट 2005
22 वीरेंद्र सहवाग 2008
पर्थ टेस्ट में भारत मजबूत…
पर्थ में खेले जा रहे मैच में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पहली पारी में 150 रनों पर ढेर होने के बाद भारत पहली पारी में 46 रनों की बढ़त लेने में कामयाब रहा था। ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। दूसरी पारी में भारत ने 218 रनों की बढ़त बना ली है। भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए है। जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक नाबाद लौटे।